Search

March 13, 2026 9:37 pm

पलामू चैनपुर में किराना दुकान में चोरी और आग लगाने का प्रयास


रिपोर्टर नागेंद्र चौरसिया

चैनपुर: पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत कोशियारा पुरब टोला में स्व. नंदकिशोर चौरसिया के पुत्र निरंजन चौरसिया की किराना दुकान में रात के समय अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पत्नी बेबी देवी के अनुसार, परिवार के सदस्य उस समय चाचा के लड़की की शादी में व्यस्त थे और सभी लोग कोशियारा गए हुए थे। जब सुबह दुकान खोली गई, तो ताला टूटे हुए था और दुकान का सामान बिखरा हुआ पाया गया।
चोरों ने काउंटर का लॉक तोड़कर लगभग 4,000 रुपए नगद और किराना समान चोरी कर लिया। चोरी के बाद चोरों ने आग लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन आग केवल मैदा के बोरी तक ही सीमित रही और पूरी तरह नहीं लगी। आग से कुछ समान जलकर खराब हो गया।
स्थानीय लोगों और परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर