Search

October 14, 2025 10:15 am

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार का जागरूकता अभियान तेज।

पाकुड़, झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की ओर से मंगलवार को जिले के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में व्यापक विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के निर्देश और सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में यह अभियान तलवाडंगा, महुआडंगा चौक, सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क समेत विभिन्न चौक-चौराहों और गांवों में संचालित हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी 13 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत, 90 दिवसीय नेशन फॉर मिडिएशन और विशेष मध्यस्थता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। इस दौरान पारा लीगल वॉलंटियर्स याकूब अली, विजय कुमार राजवंशी, एजारुल शेख और मोकमाउल शेख ने लोगों को बताया कि सुलहनीय आपराधिक वाद, एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले, धन वसूली, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल, पारिवारिक/वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, वेतन-भत्ता, सेवा संबंधी मामले, राजस्व वाद और अन्य सिविल वाद लोक अदालत के माध्यम से निःशुल्क और शीघ्र सुलझाए जा सकते हैं। अभियान के दौरान नालसा की योजनाओं की जानकारी दी गई, जागरूकता पर्ची और पुस्तिकाएं बांटी गईं। साथ ही बाल विवाह उन्मूलन और नशा मुक्ति पर भी विशेष रूप से लोगों को जागरूक किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर