एस कुमार
महेशपुर जिले के चिलगांव ग्राम में “पहाड़िया रानी सर्वेश्वरी मुक्ति सेना” के बैनर तले ग्राम सभा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में ग्राम वासियों ने शांतिपूर्ण तरीके से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता श्री बामन पहाड़िया ने की।
बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई:
Also Read: हाइवा-कार की टक्कर, बड़ा हादसा टला
- जाति प्रमाण पत्र: जिनके खतियान में माल/पहाड़िया/कुमार भाग/सौरिया/कुमार माल उल्लेख किया गया है, उन सभी खतियान धारियों को जाति माल पहाड़िया का निर्गत किया जाए।
- राशन कार्ड: सभी आदिम जनजाति राशन कार्ड धारियों को सचेत किया गया कि एक राशन कार्ड में जितने भी सदस्यों अंकित हैं, जल्द से जल्द राशन डीलर के द्वारा केवाईसी करने की आवश्यकता है।
- पानी की समस्या: ग्राम चीलगांव, पंचायत शहरग्राम आदिम जनजाति पहाड़िया टोला में पानी की समस्या पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
- प्रतिमा स्थापना: महेशपुर राज्य की पहाड़िया रानी सर्वेश्वरी की प्रतिमा स्थापित करने की जोर-शोर से चर्चा की गई।
- बच्चा चोर: “पहाड़िया रानी सर्वेश्वरी मुक्ति सेना” के बैनर तले बच्चा चोर पर विशेष रूप से ग्रामवासियों को सचेत किया गया कि अफवाहों में न आएं और अपने घर पर ही रहें।
- विद्यालय: महेशपुर राज्य में रानी सर्वेश्वरी के नाम से पहाड़िया स्कूल बालक/बालिका आवासीय उच्च विद्यालय खोले जाने पर चर्चा की गई।
- पेंशन योजना: आदिम जनजाति पेंशन योजना को 1,000 से बढ़ाकर 2,500 रुपया करने की चर्चा की गई।
- डाकिया योजना: आदिम जनजाति डाकिया योजना 35 किलो चावल को बढ़ाकर 50 किलो किए जाने पर चर्चा की गई।





