Search

May 10, 2026 7:28 pm

विश्व मलेरिया दिवस पर निकली गई जागरूकता रैली

एस कुमार

महेशपुर (पाकुड़) विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर गुरुवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने मलेरिया से बचाव को लेकर शपथ भी ली। रैली के माध्यम से लोगों को मलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान मलेरिया से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्लोगन पर बल देकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही उक्त कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मलेरिया से बचाव सहित इसके कारण, लक्षण एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुनील कुमार किस्कु, डा. सुशील कुमार, शंकर लाल, शैलेश कुमार, अजय कुमार, आनंद राज आर्या के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!