अब्दुल अंसारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलगापाड़ा एवं सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को आयुष्मान भवः कार्यक्रम का आयोजन किया गया.डॉ मंजर आलम ने बताया कि आयुष्मान भव अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है.लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा उनके आयुष्मान कार्ड के जरिए मिलती है.इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है.आयुष्मान भवः कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल और सुविधाएं प्रदान करना है और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूकता पैदा करना है.इसका मुख्य उद्देश्य देश के एक भी जरुरत मंद व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ से वंचित ना रहे इस उद्देश्य से अभियान का प्रारंभ किया गया है.यह कार्यक्रम प्रत्येक महीने के 21 तरीक को किया जाता है.मौके पर डॉ गंगा शंकर साह,डॉ प्रीतम कुमारी,बीपीएम प्रभात दास,एएनएम बबिता कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।





