Search

March 25, 2026 12:01 am

रास्ता बदलकर कार्यकर्ता के घर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, बीमार पूर्व मुखिया को दिया संबल और मदद का भरोसा।

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का संवेदनशील और आत्मीय रूप मंगलवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिला। अपने व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रम के बीच उन्होंने डुमरचीर पंचायत के पूर्व मुखिया बरसन हेम्ब्रम से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार, बाबूलाल मरांडी हिरणपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि डुमरचीर पंचायत के पूर्व मुखिया बरसन हेम्ब्रम लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने अपना काफिला डुमरचीर गांव की ओर मोड़ दिया और सीधे उनके घर पहुंच गए। घर पहुंचकर उन्होंने बरसन हेम्ब्रम से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और परिजनों से बीमारी एवं इलाज की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट भी देखी और परिजनों को भरोसा दिलाया कि बेहतर और उच्चस्तरीय इलाज के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ता को इस कठिन समय में अकेला नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आशीष हेम्ब्रम, सुनील पहाड़िया, अजीत भगत सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर