Search

May 9, 2026 12:32 pm

तेज रफ्तार का कहर, ऑटो-बाइक की सीधी टक्कर में अधेड़ गंभीर, बंगाल रेफर

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के स्टाइल बाजार के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार असमल शेख (निवासी भवानीपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरा एक ऑटो रेलवे स्टेशन से हिरणपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज गति और अनियंत्रित बाइक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिससे टक्कर बेहद भीषण हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!