Search

March 15, 2026 7:48 pm

पाकुड़िया में सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाई गई बकरीद

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड में शनिवार को ईद उल अजहा का त्योहार बकरीद लोगों ने सौहार्दपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारे के साथ मनाया। इस दौरान सभी लोगों ने ईदगाह पर ही बकरीद की नमाज अदा की और इसके बाद एक दूसरे को गले लगकर बकरीद की बधाइयां दीं। लोगों ने अपने अपने घरों में बकरे की कुर्बानी दी और कुर्बानी देने के बाद बने सेवइयों सहित अन्य पकवानों को अपनों एवं अपने दोस्तों को खिलाकर लुत्फ उठाया। मेहमानों का स्वागत भी सेवई एवं मिठाई के साथ किया गया। बकरीद के मद्देनजर विधि व्यवस्था हेतु बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह एवं पुलिस प्रशासन सुबह से ही तत्पर रहे। जगह-जगह दंडाधिकारी सहित पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। प्रखंड के विभिन्न गांवों जैसे मोंगला बान्ध, पालियादाहा, डोमंगड़िया, लकडापहाड़ी, राजपोखर, फुलझींझरी, धोबना, बाबुझूटी, सोरला, मोगलाबान्ध, ढेकीडुबा आदि में भी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाया गया।

बकरीद के अवसर पर पाकुड़िया में उमड़ा प्रेम और सौहार्द

बकरीद के अवसर पर पाकुड़िया में लोगों ने आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रदर्शन किया। लोगों ने एक दूसरे के साथ मिलकर त्योहार मनाया और आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया।

img 20250607 wa00354065303547739805314
img 20250607 wa00347108749602831800993

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर