Search

December 22, 2025 3:07 am

बीडीओ व सीओ ने किया कस्तूरबा विद्यालय व अस्पताल का निरीक्षण

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को बीडीओ टुडू दिलीप व अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने घाघरजानि स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर का निरीक्षण किया। बीडीओ व सीओ ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय के वार्डेन तालामय किस्कू से विस्तृत जानकारी लिया। जहां 474 नामांकित बालिकाओ में से 395 ही उपस्थित पाया गया। वार्डेन ने अनुपस्थित बालिकाओ को लेकर कहा कि बच्चियां छुट्टी लेकर घर गया हुआ है। जो जल्द लौट आएगा। बीडीओ व सीओ ने शिक्षण कार्य , सुरक्षा , भोजन व्यवस्था आदि को लेकर भी जानकारी लिया। सीओ ने वार्डेन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाय। वही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना है।कोई भी अभिभावक छात्राओं से मिलने आने पर विस्तृत जानकारी ले व पंजी में विस्तृत रूप से जानकारी दर्ज करें। युवा अभिभावक के जिम्मे बच्चियों को सुपुर्द न करे न मिलने ही दे। इसके बाद दोनों पदाधिकारियो ने विद्यालय के सभी कक्ष में जाकर सघन अनुश्रवण किया व अभिलेखों की भी जांच किया। इसके बाद दोनों पदाधिकारियो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। जहां चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह से आवश्यक जानकारी लिया। दोनों अधिकारियों ने ओपीडी , दवाओं की स्टॉक , वितरण व्यवस्था , चिकित्सीय उपकरण आदि का अवलोकन किया। चिकित्सक ने बताया कि मरीजो के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध है। किसी मरीज को बाजार में दवा क्रय करना आवश्यक नही पड़ रहा है। वही ओपीडी में काफी संख्या में मरीजो का इलाज हो रहा है। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर