इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव एवं बीपीआरओ प्रसंजीत मंडल ,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रिजवान फारूकी ने कानीझड़ा पंचायत में चल रही विकास योजनाओं समेत सोनारपाड़ा चेक नाका का बुधवार को औचक निरीक्षण किया ।इस दौरान उन्होंने सिंचाई कूप, नाला निर्माण, आम बागवानी, डोभा जैसी योजनाओं को देखा। बताया कि निरीक्षण के उपरांत कनिया अभियंता सुजीत मंडल ,पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक मौजूद थे। चल रहे कार्यों को प्राथमिकता के अनुरूप किये जाने का निर्देश दिया।कहा कि सिंचाई कूप का निर्माण कार्य मापी के अनुरूप किया जाना है।इसके साथ ही मजदूरों की संख्या बढ़ायें।उन्होंने कहा पंचायत के मुखिया को निर्देशित किया गया कि जो भी कार्य चल रही है उसमें महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित हो इससे उन्हें भी रोजगार का अवसर मिल सकेगा।इसके साथ-साथ भुगतान समय पर हो, इसका ख्याल रखा जाना है।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के उपरांत पंचायत के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास के नाम पर लाभुकों के खाते में जो राशि भेजी गयी है, वैसे लाभुक आवास निर्माण कार्य प्रारंभ कर 15 दिनों के अंदर पूर्ण करें।किसी भी सूरत में राशि गबन करने नहीं दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इसको लेकर फिलहाल दर्जनों लाभुकों को नोटिस भेजी गयी है।वहीं सभी पंचायतों का सूची तैयार कर चिन्हित लाभुकों को भी नोटिस भेजने की प्रक्रिया चल रही है ।आवास निर्माण के नाम पर राशि उठाव करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।






