Search

May 4, 2026 6:35 am

खतरनाक सांप रसेल वाइपर का सुरक्षित रेस्क्यू,जंगल में छोड़ा गया।

एस कुमार

पाकुड़ जिले के महेशपुर स्थित बाँसलोई नदी के समीप बने श्मशान घाट के पास गुरुवार शाम एक खतरनाक रसेल वाइपर सांप देखे जाने से लोगों में दहशत मच गई, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक ऑपरेशन चलाते हुए जहरीले रसेल वाइपर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन टीम ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए सफलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान पूरा किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!