Search

April 4, 2026 4:42 am

बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी ने गर्म जलकुण्ड परिसर का किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर अंतर्गत सितपुर स्थित गर्म जलकुण्ड परिसर का बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी ने मंगलवार को निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गर्म जलकुंड परिसर पर फैले हुए गंदगी को मेला कमिटी को अबिलम्ब साफ करने का निर्देश दिया । बीडीओ ने बताया कि गर्मकुंड वाकई में कुदरत का अनमोल देन है , आस्था के इस पवित्र स्थल को सहोजकर रखना हम सबो का कर्तव्य बनता है, गर्मकुंड परिसर में अभी भी कई मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली , नाली, स्नानागार , चेंजिंग रूम आदि की कमी है जिसे मैं उपायुक्त पाकुड़ को अवगत कराऊंगा ताकि यहां की कमी को जल्द पूरा किया जा सके । ज्ञात हो कि प्रति वर्ष मकर संक्राती के पावन अवसर पर उक्त स्थल पर 14 एवं 15 जनवरी को भब्य मेले का आयोजन होता है । जिसमे झारखण्ड,बंगाल उड़िषा और असम से लाखो की संख्या मे श्रद्धालु पहूँचते है और गरम कुण्ड मे डूबकी लगाकर आराधना और पुजन करते है । मौके पर सहायक अभियंता रोहित गुप्ता , बीपीओ जगदीश पंडित , बीपीआरओ त्रिदीप शील , प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुब्रत दास , मुखिया , ग्राम प्रधान , पंचायत सचिव सहित अन्य मौजूद थे ।

img 20250121 wa0028238159069357892250

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!