Search

March 17, 2026 9:37 am

बीडीओ ने अबुआ आवास लाभुको को दिया सख्त निर्देश

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीडीओ टुडू दिलीप ने रविवार को डांगापाड़ा पंचायत अंतर्गत कई गांवों में जाकर अबुआ आवास योजनाओ का स्थल निरीक्षण किया। जहां आवास कार्य प्रारंभ न करने वाले लाभुको को सख्त निर्देश दिया। बीडीओ ने बिन्दादिह गांव में निरीक्षण के दौरान स्वीकृत आवास निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान कई लाभुको द्वारा अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नही किये जाने को लेकर काफी नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राशि उठाव के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नही की गई। जो लापरवाही दर्शा रहा है। यदि कोई लाभुक निर्माण कार्य प्रारंभ न करने पर नोटिश कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसमे ढीलासुस्ती किसी भी हालात में बर्दास्त नही की जाएगी। निर्धारित समय पर निर्माण कार्य को पूर्ण करें। इसके बाद बीडीओ ने सांवलापुर , गम्हरिया , डुमरिया , धनियामारा सहित अन्य गांवों में भी जाकर आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण कर लाभुको को निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि अबुआ आवास योजनाओ की स्थल जांच की जा रही है। कार्य प्रगति का भी अवलोकन किया गया। इस मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी , पंचायत सचिव किशोर मांझी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर