Search

March 17, 2026 3:24 pm

बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने प्रखंड के बनियापसार पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्र, 15 वें वित्त योजना अंतर्गत टैंकर से पीने का पानी वितरण एवं विरसा हरित ग्राम योजना,भष्मक,अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कुप,मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.बीडीओ ने बनियापसार पंचायत अंतर्गत बिसनपुर के लाभुक सोमवेल सोरेन का बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार पानी,खाद और उचित रख रखाव का निर्देश लाभुक को दिया एवं यथा शीघ्र पिड डिगिंग कार्य प्राक्कलन के अनुरूप व समय सीमा के साथ अविलंब पूरा करवाने का निर्देश बीपीओ जगदीश पंडित को दिया.मौके पर सहायक अभियंता रोहित गुप्ता,कनिय अभियंता लालू रविदास,पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव,रोजगार सेवक एवं लाभुक मौजूद थे।

img 20250509 wa00165193382045662803076

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर