Search

April 13, 2026 4:24 am

नेताजी प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारम्भ।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): डीबीएल कोल कम्पनी के द्वारा हिरणपुर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थल की सौदर्यीकरण का कार्य रविवार से प्रारम्भ किया गया। वर्षो पूर्व स्थानीय समाजसेवियों द्वारा इस स्थल पर नेताजी के प्रतिमा स्थापित किया गया गया था। जिसमे तत्कालीन उपायुक्त राधेश्याम बिहारी सिंह के निर्देश पर गोलम्बर सहित स्ट्रीट लाइट आदि लगाया गया था। पर बीते वर्ष वाहन द्वारा ठोकर मारे जाने से गोलम्बर ध्वस्त हो चुका था। जो बीते एक वर्ष से जस की तस अवस्था मे पड़ा हुआ था। वही इस स्थल पर गंदगी भी फैला हुआ था। हिरणपुर में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने इस स्थल को देखा। उपायुक्त के निर्देश पर डीबीएल कोल कम्पनी ने सौन्द्रीयिकरण का कार्य प्रारम्भ किया। जहां जेसीबी के माध्यम से प्रतिमा स्थल के गोलम्बर को हटाया गया। कम्पनी के अभियंता लव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर सीएसआर मद से प्रतिमा स्थल की सौन्द्रीयिकरण की कार्य की जा रही है। इसमें स्थल के पुराने ढांचे को हटाकर नवनिर्माण किया जाएगा। वही प्रतिमा स्थल के आकार को छोटा किया जाएगा। जिससे कि वाहनों की आवागमन सुगम हो सके। वही इस स्थल पर फुलपौधा लगाकर सुंदर रूप दी जाएगी। बहरहाल वर्षो से अधर में पड़े इस स्थल की सुंदर रूप दिए जाने को लेकर आमलोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!