Search

October 11, 2026 9:25 pm

पचवारा कोल माइंस में चला फाइलेरिया मुक्ति अभियान, सैकड़ों कर्मियों को दी गई दवा।

अमरपाड़ा | स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिले में 10 से 25 फरवरी तक चल रहे फाइलेरिया मुक्ति अभियान (आईडीए) के तहत बुधवार को डीबीएल पचवारा सेंट्रल कोल माइंस, अलूबेड़ के कैंप कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाड़ा द्वारा किया गया। इस दौरान डीबीएल पचवारा सेंट्रल कोल माइंस तथा पीएसपीसीएल के कर्मियों व पदाधिकारियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई। अभियान का उद्देश्य समुदाय को इस रोग से सुरक्षित करना और संक्रमण की कड़ी को तोड़ना है। शिविर में पीएसपीसीएल के एजेंट राकेश कुमार सिंह, डीबीएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा, बी.पी.आर. कंपनी के जीएम श्रीनिवास रेड्डी, डीबीएल के माइंस मैनेजर भावेश कुमार दिवाकर, सहायक लाइसेंस मैनेजर संजय कुमार सहित अमन कुमार सिंह, मोहम्मद निसाद आलम, मनोज कुमार मोदक और अन्य पदाधिकारी व कर्मियों ने दवा का सेवन किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!