पाकुड़ धनुषपूजा मध्य विद्यालय में शुक्रवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बीइईओ सुमिता मरांडी ने किया । गोष्ठी में सभी स्कूल संचालकों को शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन का प्रयास कार्यक्रम के तहत सुनिश्चित करण का निर्देश दिया गया । नियमित रूप से मध्यान भोजन मेनू के अनुरूप सचालित करने का निर्देश दिया गया। स्मार्ट क्लासेस में स्वच्छता एव साफ सफाई पर विशेष रूप में ध्यान रखने का भी निर्देश के अलावा शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और संचालन करने का निर्देश दिया गया । विद्यालय संचालन से संबंधित रिपोर्ट जमा किया गया । बच्चों साइकिल के लिए बच्चों को बीआरसी लाने व एक माह अधिक अनुपस्थित बच्चों को चिन्हित करने के साथ हेल्थ एंड वैलनेस, स्वच्छता संबंधित जागरूकता अभियान चलाने ,बाल संसद का पुनर्गठन समेत कई निर्देश दिया गया ।
Also Read: मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा, चार साल बाद भी अधूरे पशुशेड, 73% राशि निकासी के बाद भी काम आधा।





