Search

June 19, 2026 3:09 pm

आवास योजना को रफ्तार, चार कर्मियों को नियुक्ति पत्र, डीसी-एसपी ने दी जिम्मेदारी।

पाकुड़। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को मजबूती देने की दिशा में जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। गुरुवार को उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने चयनित चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
नियुक्ति पाने वालों में तीन प्रखंड समन्वयक—अमित कुमार भगत, मिथुन कुमार और जटन टुडु तथा एक लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर—सूरज हेंब्रम शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि यह नियुक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति देगी। उन्होंने सभी कर्मियों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ सीधे पहुंचे और “सभी के लिए आवास” का लक्ष्य पूरा हो सके। पुलिस अधीक्षक ने भी कर्मियों को अनुशासन और पारदर्शिता के साथ काम करने की सलाह देते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने उत्साह जताते हुए योजना के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक निभा कुमारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!