Search

July 27, 2025 12:09 pm

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल।

अब्दुल अंसारी।

शनिवार देर शाम महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी दुर्गा मंदिर के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल की पहचान सुगनी गांव निवासी 25 वर्षीय साधन राय के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर है। वह काम से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे में था और अचानक वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से महेशपुर सीएचसी भेजा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की है। मामले की जांच जारी है,हालांकि कुछ लोगों ने दबे मुंह से कहा कि युवक नशे की हालत में था जिसके कारण युवक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर घायल हो गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर