एस कुमार
महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फकरे आजम ने प्रखंड के राशन डीलरों के साथ बैठक की. बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फकरे आलम ने कहा कि 21 मार्च से 27 मार्च तक कैम्प के माध्यम से सभी राशन कार्डधारीयों का व सदस्यों का बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराना है. डीलरों को प्रतिदिन दुकान खोलकर प्रत्येक महीने के राशन नेएफसा, ग्रीन, चनादाल, नमक, चीनी, धोती लुंगी, साड़ी का वितरण 95 प्रतिशत तक करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जो कार्डधारी सालों से राशन नहीं ले रहे हैं वैसे कार्डधारियों की जांच करते हुए कार्ड को रद्द या उन्हें राशन उपलब्ध करवाए और मृत्यु, डबल नाम, शादी, स्थाई रूप से पलायन आदि के नाम को विहित प्रपत्र में सूची मुखिया, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधियों से सत्यापित करवाते हुए प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिए. मौके पर एमओ के अलावे डीलर अध्यक्ष अशादुल अंसारी, डीलर सोनू चौरसिया सहित अन्य मौजूद थे।





