Search

April 7, 2026 9:19 pm

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को मिला प्रशिक्षण, घर-घर सत्यापन पर जोर।

पाकुड़िया (पाकुड़): प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण (PESIR) को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान डीएसई, काल्पनिक मकान नंबर (नोशनल हाउस नंबर) देने तथा घरों पर स्टीकर चिपकाने की प्रक्रिया सहित अन्य तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर नलिन मरांडी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदाता सूची में नोशनल हाउस नंबर दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने उपस्थित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी दिनों में मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण कार्य शुरू हो सकता है, इसलिए सभी कर्मी अभी से पूरी तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि कार्य को पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ किया जाए ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में घर-घर जाकर सत्यापन करें और प्रत्येक घर को काल्पनिक हाउस नंबर देते हुए स्टीकर चिपकाएं, जिससे मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके। कार्यक्रम में सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!