Search

May 30, 2026 8:50 pm

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अर्बन पॉलीक्लिनिक का निरीक्षण, मरीजों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर

राजकुमार भगत

पाकुड़। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को नगर परिषद पाकुड़ द्वारा पुराना सदर अस्पताल परिसर में संचालित अर्बन पॉलीक्लिनिक का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा करना था।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन पाकुड़ डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद श्री अमरेंद्र कुमार चौधरी, चिकित्सक डॉ एसके झा, डॉ केके सिंह, हेल्थ मैनेजर विनोद वर्मा तथा सिटी मिशन मैनेजर मनीष कुमार मिश्रा मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में अर्बन पॉलीक्लिनिक में मरीजों के एंट्री रजिस्टर, स्वास्थ्य जांच रजिस्टर तथा डॉक्टरों एवं कर्मियों के उपस्थिति (अटेंडेंस) रजिस्टर की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सेवाओं को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया। अधिकारियों ने बताया कि पॉलीक्लिनिक में मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक सभी मूलभूत सामग्रियां उपलब्ध करा दी गई हैं, जबकि कुछ अन्य जरूरी सामग्रियों की मांग संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मियों द्वारा दी गई है। इनकी आपूर्ति जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह है कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

img 20260407 wa00233579351035536770216

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!