पाकुड़ जेएससीए द्वारा छह दिवसीय वुमन अंडर 15 टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम शुरुआत हुई टूर्नामेंट का उदघाटन जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार व जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति ने किया। पहला मैच पाकुड़ और बोकारो के बीच खेला गया। पाकुड़ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया । पाकुड़ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 20 ओवर में 104 रन बनाया । दूसरी पारी में बोकारो टीम ने 104 रन का पीछा करते हुए दो विकेट गंवाकर 13.2 ओवर में पूरा किया । बोकारो टीम आठ विकेट से जीत हासिल किया। वही मैच में श्रेष्ठ खिलाडी श्रेया बी प्रीतम साबित हुई। श्रेया बी प्रीतम 37 बॉल पर 41 रन बनाई । गौरव चौधरी ने बताया की कुल T20 वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट 27 अप्रैल से 2 मई तक चलेगा । टूर्नामेंट में कुल चार टीम भाग लिया है । जिसमें पाकुड़ बोकारो हजारीबाग और रांची की टीम शामिल है ।मौके पर सचिव वीरेंद्र पाठक गणपत सिंह प्रणय तिवारी रणवीर सिंह मौजूद थे ।





