Search

May 5, 2026 10:05 am

वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट में बोकारो ने आठ विकेट से पाकुड़ को हराया

पाकुड़ जेएससीए द्वारा छह दिवसीय वुमन अंडर 15 टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम शुरुआत हुई टूर्नामेंट का उदघाटन जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार व जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति ने किया। पहला मैच पाकुड़ और बोकारो के बीच खेला गया। पाकुड़ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया । पाकुड़ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 20 ओवर में 104 रन बनाया । दूसरी पारी में बोकारो टीम ने 104 रन का पीछा करते हुए दो विकेट गंवाकर 13.2 ओवर में पूरा किया । बोकारो टीम आठ विकेट से जीत हासिल किया। वही मैच में श्रेष्ठ खिलाडी श्रेया बी प्रीतम साबित हुई। श्रेया बी प्रीतम 37 बॉल पर 41 रन बनाई । गौरव चौधरी ने बताया की कुल T20 वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट 27 अप्रैल से 2 म‌ई तक चलेगा । टूर्नामेंट में कुल चार टीम भाग लिया है । जिसमें पाकुड़ बोकारो हजारीबाग और रांची की टीम शामिल है ।मौके पर सचिव वीरेंद्र पाठक गणपत सिंह प्रणय तिवारी रणवीर सिंह मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!