Search

April 14, 2026 1:02 am

आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप का हुआ आयोजन

4 स्कूलों व 9 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के आधार कार्ड बनवाने या अपडेट को लेकर आधार कैंप का किया गया आयोजन।

राजकुमार भगत

जिला प्रशासन के द्वारा जिला में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्र-छात्रों की छात्रवृति को लेकर कार्य किया जा रहा है। बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति का लाभ एवं अन्य योजना लेने में कठिनाई होती हैं। इसको लेकर जिले के 4 स्कूलों व 9 आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों को आधार कार्ड बनवाने या अपडेट सहित को लेकर आधार कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को आधार कार्ड बनाने, आधार अपडेट करने में सहायता प्रदान करना था। शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालय में कार्यरत आधार ऑपरेटर ने मौके पर आए ग्रामीणों का आधार अपडेट किया और नया आधार बनाया गया। वहीं शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान किया।

img 20241223 wa00144119577785579952656
img 20241223 wa00156896426255666680395

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!