राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): युडाइस सुधार को लेकर गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में शिविर आयोजित हुई। जिसमें कई विद्यालयों के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे। एमआईएस प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि युडाइस एप्प आईडी की सुधार को लेकर यह शिविर आयोजित की गई है। जिसमे अंकित सभी आंकड़ो का सुधार की जा रही है। इस अवसर पर बीईईओ रफीक आलम , बीपीओ किशन भंगत , बीआरपी संजय जयसवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।





