Search

March 17, 2026 4:13 am

बाल आधार कार्ड बनाने हेतु जिले के सात आंगनबाड़ी केंद्रों में कैंप का हुआ आयोजन

अमड़ापाड़ा प्रखंड के चार पंचायत एवं हिरणपुर प्रखंड के तीन पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में शून्य से पांच साल तक के बच्चों के लिए बाल आधार कार्ड बनवाने को लेकर बाल आधार कैंप का आयोजन किया गया

इस विशेष शिविर का लाभ उठाकर अपने बच्चों का बाल आधार बनवाएं:- डीसी

जिला प्रशासन के द्वारा अब प्रखंड स्तर पर भी बच्चों के आधार (बाल आधार) बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से बच्चों के आधार बनाने का काम निःशुल्क किया जा रहा है। बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति का लाभ एवं अन्य योजना लेने में कठिनाई होती हैं। इसको लेकर अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत पचुआड़ा पंचायत के पचुआड़ा टोला आंगनबाड़ी केंद्र, अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत के अमड़ापाड़ा बाजार आंगनबाड़ी केंद्र, अमड़ापाड़ा हरिजन टोला 1 आंगनबाड़ी केंद्र, हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत डांगापाड़ा पंचायत के डांगापाड़ा 1 आंगनबाड़ी केंद्र, बागशीशा पंचायत के बागशीशा 1 आंगनबाड़ी केंद्र, धोवाडांगा पंचायत के धोवाडांगा 1 आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों को बाल आधार कार्ड बनवाने को लेकर बाल आधार कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को आधार कार्ड बनाने का था।शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालय में कार्यरत आधार ऑपरेटर ने मौके पर बच्चों का नया आधार बनाया। वहीं शिविर में मौजूद कर्मचारियों ने लोगों को आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान किया।

img 20250513 wa00117934475221068371269

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर