Search

October 11, 2026 7:30 am

इंडसइंड बैंक के सीएसपी संचालक पर कसा पुलिस का शिकंजा,थाना में मामला दर्ज।

सीएसपी संचालक ने 29 महिलाओं के साथ की 29 लाख की धोखाधड़ी।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा गांव में 29 महिलाओं से लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले को लेकर महेशपुर थाने में इंडसइंड बैंक के सीएसपी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज की गई है. पीड़ित महिलाओं के लिखित आवेदन के आधार पर दमदमा गांव की 29 महिलाओं के नाम से 29 लाख रुपये लोन स्वीकृति मामले को लेकर इंडसइंड बैंक के सीएसपी संचालक गोलाम मुरसलिम व उसकी पत्नी नाजमुन नेसा के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत महेशपुर थाने में मामला दर्ज की गई है. उधर महेशपुर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई करने में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!