मुखिया संघ की मांगों को लेकर राज्य सरकार से बातचीत का समय मांगने के बाद भी कोई साकारात्मक पहल नहीं होने पर मुखिया हुए आक्रोशित, हड़ताल पर गए
एस कुमार
महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के मुखिया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मुखिया संघ की अध्यक्ष मनोज मरांडी की अगुआई में पंचायत के मुखिया ने बीडीओ महेशपुर के नाम एक मांग पत्र कार्यालय को सौंपा। मांग पत्र में बताया गया है कि राज्य के मुखिया संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार से मांगों पर बात रखने का समय मांगते हुए 24 व 27 जुलाई को सौंपा गया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई साकारात्मक पहल होते नहीं देखने के बाद सभी मुखिया ने आक्रोशित होकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।