Search

May 15, 2026 3:31 pm

राजमहल सांसद ने रक्तदान कर समाज को दिया जीवन का संदेश।

सांसद विजय हांसदा बोले – रक्तदान महादान है, युवाओं को आगे आना चाहिए

“रक्त का कोई विकल्प नहीं होता, ज़रूरत पड़ने पर यही एक बूँद किसी की ज़िंदगी बचा सकती है।” – इसी सोच को ज़मीन पर उतारते हुए राजमहल लोकसभा के सांसद विजय कुमार हांसदा ने स्वयं रक्तदान कर समाज के लिए मिसाल पेश की। उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए न सिर्फ़ प्रेरित किया, बल्कि रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर उनका उत्साह भी बढ़ाया। सांसद ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे न कोई कमजोर होता है और न कोई गरीब। हम सबको आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, खासकर युवाओं को समाज के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”

सांसद की एक मजबूत अपील

सांसद विजय हांसदा ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में नियमित रक्तदान को अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि “हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए। इससे न सिर्फ़ किसी की जान बचती है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।”

समाजसेवियों और अधिकारियों की मौजूदगी

इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल, डीएफओ सौरभ चंद्रा, पूर्व जेएमएम जिला अध्यक्ष श्याम यादव, समाजसेवी अम्लान कुसुम (बुल्टी) और नवीन कुमार जैसे गणमान्य लोग भी उपस्थित थे ।

IMG 20250624 WA0010

रक्तदान_महादान जीवन_बचाएं युवा_शक्ति,समाज_की_सेवा

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!