सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं ने नाट्य मंचन से सेवा, विकास और जनकल्याण का दिया संदेश।
राजकुमार भगत
पाकुड़। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में नमो सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ विषय पर छात्र-छात्राओं ने नाट्य मंचन किया। बाल कलाकारों ने अभिनय के जरिए संघर्ष, सेवा, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जीवंत किया। नाटक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, मुद्रा योजना, मध्यान्ह भोजन, आयुष्मान भारत और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। श्री मंडल, आयत अली, वृष्टि दास, कृतिका कर्मकार, आराध्या कुमारी, आरुषि गुप्ता, नेहा दास, पूर्णिमा घोष, राजवी सिंह, तृषा मंडल, स्नेहा दास, अनामिका मिश्रा, श्रुति मंडल, जयश्री, आरोही, मिनी सरकार, ऋषिका दास एवं मौरी दास ने अलग-अलग भूमिकाओं में प्रभावी अभिनय किया। जिला संयोजक विवेकानंद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा से जुड़े शासन, विकास और जनकल्याण के पहलुओं को विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रधानाचार्य हेमा कुमारी, आचार्यगण और सभी बाल कलाकारों को बधाई दी। मौके पर प्रधानाचार्य हेमा कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित प्रसाद साह, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, भाजपा नेत्री प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, अविनाश पंडित समेत आचार्यगण मौजूद रहे। नाट्य मंचन के जरिए बच्चों में रचनात्मकता के साथ सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।





