Search

June 25, 2025 6:57 pm

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 अगस्त को आएंगे पाकुड़, योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

राजकुमार भगत

पाकुड़: पाकुड़ स्थित झामुमो जिला कार्यालय में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 अगस्त को पाकुड़ में आ रहे हैं। इस दौरान वे कई सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और स्थानीय जनता की समस्याओं से अवगत होंगे।श्याम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाकुड़ दौरा एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय जनता की समस्याओं का समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।उन्होंने भाजपा नेताओं के पाकुड़ में लगातार दौरे को लेकर कहा कि भाजपा के लोग राज्य के विकास पुरुष माननीय हेमंत सोरेन के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो से घबराये हुए हैं। वे अब विकास के मुद्दे पर बात करने के बजाय जाति व धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा रहे हैं।श्याम यादव ने कहा कि भाजपा के नेताओं को यहां की जनता में बंगलादेशी घुसपैठी दिखती है, जबकि जाँच कमिटी में भाजपा के लोगों के होते हुए भी आजतक एक भी बांग्लादेशी को ढूढ़ नही पाए। राज्य की जनता अब भाजपा के नेताओं के बातों में नही आनेवाली है।उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना में अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ दिलाने में प्रशासन के साथ साथ सभी जाति व धर्म के लोग भी सहयोग कर रहे है। यह एक उदाहरण है कि लोग विकास के मुद्दे पर एकजुट हो रहे हैं।इस मौके पर झामुमो के कई नेता उपस्थित थे, जिनमें जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और अजीजुल ईस्लाम शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर