Search

March 17, 2026 2:52 am

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अव्वल बच्चे भविष्य को लेकर उत्साहित।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सीबीएसई 10 वी बोर्ड परीक्षा में अव्वल स्थान हासिल किए जवाहर नवोदय विद्यालय बागशिशा के बच्चे भविष्य को लेकर काफी उत्साहित दिखे। परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बासमती अमड़ापाड़ा के पार्थो मण्डल ने खुशी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय मां सोनाली मण्डल , पिता प्रशांत मण्डल सहित सभी शिक्षको का है। आगे चलकर आई आई टी इंजीनियर बनने का सपना है। इसके लिए तैयारी कर रहा हूं ।पिता ने कहा कि छोटे व्यापार कर किसी तरह बच्चो को पढ़ा रहा हूं । वही 93.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल करने वाले बासकेन्द्री महेशपुर के फैजुद्दीन अंसारी ने कहा कि इस सफलता का श्रेय पिता यार मोहम्मद , मां फातेमा बीबी सहित शिक्षको को देना चाहूंगा। गरीबी के बावजूद हमेशा से तल्लीनता के साथ अध्ययन किया। आगे की भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि डाटा साइंटिस्ट बनने का लक्ष्य है।

img 20250514 wa00063360663118146290102

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर