Search

April 10, 2026 4:29 pm

अंचलाधिकारी की औचक छापेमारी, बिना चालान पत्थर लदा ट्रक जब्त, चालक-मालिक पर मामला दर्ज।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर अंचल क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थरो का परिचालन थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार सुबह अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने पुलिस की उपस्थिति में मानसिंहपुर स्थित पथ में औचक छापेमारी कर बिना माइनिंग चालान के पत्थर लदे एक ट्रक को पकड़ा। इसको लेकर थाना में ट्रक के चालक व मालिक के ऊपर मामला दर्ज की गई है। अंचलाधिकारी सुबह करीब पांच बजे मानसिंहपुर – विक्रमपुर पथ में औचक छापेमारी किया। जहां पत्थर लदे ट्रक संख्या जेएच 10 सीजी 4460 को जांच के लिए रोका। सीओ ने वाहन चालक से पत्थर से सम्बंधित चालान मांगने पर एकाएक मौके से भाग निकला। ट्रक में करीब 800 सीएफटी पत्थर चिप्स लोड पाया गया। ट्रक मानसिंहपुर में पत्थर लोडकर कासिला की ओर जा रहा था। इस सम्बंध में सीओ ने बताया कि बिना माइनिंग चालान के पत्थर चिप्स की परिचालन किया जा रहा था। इसको लेकर ट्रक को जब्त किया गया है। क्षेत्र में बिना माइनिंग चालान के पत्थरो की परिचालन नही होने दी जाएगी। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल माफियाओ द्वारा बिना माइनिंग चालान के पत्थरों की ढुलाई बेधड़क किया जा रहा है। मानसिंहपुर व डांगापाड़ा के रास्ते मे भी यह कारनामा निरन्तर की जा रही है। वही प्रशासन के द्वारा सीमित रूप से करवाई की जा रही है। जिसकारण माफियाओ का मनोबल बढ़ा हुआ है। इसके अलावे ओभरलोडिंग ढुलाई भी बेरोकटोक जारी है। चेकनाकाओ में भी इसकी यथार्त जांच न के बराबर की जा रही है। इसकी सघन जांच आवश्यक है। जिससे की राजस्व की चोरी पर अंकुश लग सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!