Search

September 27, 2026 3:59 pm

हृदयाघात से जिप अध्यक्ष की माता का निधन, शोक में डूबा पूरा परिवार, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया (पाकुड़)। जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम की माता स्वर्गीय सुभाषिनी सोरेन का हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पेतिक, लखीपोखर में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान स्थानीय विधायक स्टीफन मरांडी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। राजमहल सांसद विजय हांसदा के परिवार की ओर से भी शोक संवेदना व्यक्त की गई। वहीं, दुमका जिला परिषद अध्यक्ष जोयेस बेसरा ने भी पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति मिलने की कामना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!