Search

September 10, 2026 3:58 pm

बकरी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवक गंभीर घायल।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगला बांध झरना मोड़ के समीप रविवार को बकरी को बचाने के प्रयास में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया पहुंचाया। घायलों की पहचान ताज शेख (23), पिता टिंकू शेख और तोहीन मंसूरी (22), पिता दहीवाला मंसूरी के रूप में हुई है। घायल ताज शेख ने बताया कि दोनों निजी काम से रामपुरहाट से पाकुड़िया आए थे। इसी दौरान झरना मोड़ के पास अचानक सड़क पर बकरी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। सीएचसी पाकुड़िया में चिकित्सक मंजर आलम और जेएनएम पिंकी कुमारी ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, तोहीन मंसूरी के सिर में गंभीर चोट लगी है और उसकी स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन की आवश्यकता बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज और सीटी स्कैन के लिए रामपुरहाट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!