Search

September 16, 2026 8:39 pm

सुदिव्य सोनू के आवास पहुंचे विधायक स्टीफन मरांडी, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना।

महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी बुधवार को गिरिडीह स्थित दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनकी पुत्री एवं झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी भी मौजूद रहीं। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू ने पार्टी और राज्य की जनता के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य किया। उनका दिशोम गुरु शिबू सोरेन से भी आत्मीय संबंध रहा और पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यों में उन्होंने मजबूती से योगदान दिया।
प्रो. मरांडी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जमीनी स्तर से जुड़े और संघर्षशील नेता थे। आम लोगों के बीच उनकी मजबूत पकड़ थी और सभी वर्गों के लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा। उनके निधन से पार्टी ने एक मजबूत स्तंभ और समर्पित साथी खो दिया है। विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर बुधन मरांडी, अभिषेक सिंह और मोहनलाल टुडू मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!