Search

April 11, 2026 8:43 am

सिद्धार्थपोखर में आंगनबाड़ी सहायिका के चयन में गड़बड़ी को लेकर उप विकास आयुक्त से की शिकायत

इंटर पास को किया गया चयनित, प्रशासन पर उठ रहे कई सवाल।

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड के महेशपुर पंचायत अंतर्गत सिद्धार्थपोखर में सहायिका चयन मामले में गड़बड़ी का मामला सामने आया है । सहायिका चयन को लेकर आवेदिका सलमा सिद्दिका, पति-रोहित शेख, ग्राम-सिद्धार्थपोखर, पंचायत महेशपुर, प्रखंड महेशपुर, जिला-पाकुड़ ने उप विकास आयुक्त पाकुड़ को।लिखित आवेदन देकर चयन प्रक्रिया रद्द करने की मांग की है वही आवेदिका सलमा सलमा सिद्दिका ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है की वे स्नातक (बी.ए.) उत्तीर्ण है जबकि दिनांक 11.01.2025 को ग्राम सिद्धार्थपोखर में आंगनबाड़ी सहायिका के चयन हेतु हमारे ग्राम सिद्धार्थपोखर के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय कुपागढिया में बी.एल.ओ. एवं महेशपुर मुखिया, सिद्धार्थपोखर आंगनबाड़ी सेविका एवं पंचायत समिति सदस्य आये थे। सभी ने मिलकर सहायिका का चयन मनमानी तरीके से कर दिए है जबकि। मेरी योग्यता स्नातक (बी.ए.) है तथा जब मैं चयनकर्ता के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करने गयी तो उन्होंने मेरा आवेदन लेने से मना कर दिया। तथा मनमानी पूर्वक सिद्धार्थपोखर ग्राम की सेविका की गोतनी (बहन) का चयन कर लिया गया। जबकि उसकी योग्यता इंटर पास है। इस प्रकार के चयन से पूरे गांव का माहौल खराब हो गया है। उक्त सहायिका के चयन को निरस्त कर पुनः ग्राम सभा के माध्यम से सहायिका का चयन कराने की बाते कही है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!