Search

April 29, 2026 4:50 am

कपड़ा दुकानदार पर चाकू से हमला, दुकान में तोड़फोड़ कर 40 हजार रुपये छीनने का आरोप।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर साप्ताहिक हाट में दो दुकानदारों के बीच मारपीट करने एवं रुपया छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर वादी विजय कुमार भगत ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. वादी ने थाने में दिए गए लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि विगत 7 मार्च को साप्ताहिक हटिया महेशपुर में दो युवक गौरव प्रकाश व वेद प्रकाश ने मेरा कपड़े का दुकान पर आकर गाली गलौज करने लगा. मना करने पर मेरे सिर पर गौरव प्रकाश ने चाकू से जान मारने की नीयत से हमला किया, तथा दुकान में तोड़फोड़ किया. दोनों भाई मिलकर मेरे दुकान से 40 हजार लेकर चला गया, तथा जाते-जाते जान मारने की धमकी भी दी. वही मेरा बेटे के द्वारा अस्पताल ले जाया गया. वादी ने इलाज के कारण थाने में शिकायत दर्ज कराने में विलंब हुई है. उधर महेशपुर पुलिस ने पीड़ित के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 38/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!