Search

March 21, 2026 4:31 pm

इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित, कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने बच्चों को दिए संस्कार और शिक्षा के महत्व के संदेश।

राजकुमार भगत

पाकुड़। आजादचौक स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम शामिल हुए। स्कूल परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तनवीर आलम ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अच्छे संस्कारों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल किताबी ज्ञान से नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और नैतिकता से ही बच्चे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और उन्हें मोबाइल जैसे भटकाव के साधनों से दूर रखें। आलम ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नाटकों और गीत-संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, देशभक्ति और सांप्रदायिक सौहार्द जैसे सामाजिक संदेश दिए। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया और समाज को जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में तनवीर आलम ने प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, युवराज सिंह, दिलदार आलम, रबीउल इस्लाम, नेहाल अख्तर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम पूरे उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

img 20250413 wa00214797018829486481038
img 20250413 wa00236346770524723335019
img 20250413 wa00224910723999556616805

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर