Search

May 11, 2026 1:48 am

माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना को लेकर भक्तों की उमड़ी भीड़

गोड्डा : चैती नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को लौहंडिया बाजार एवं लीलातरी गांव के दुर्गा मंदिर में भक्तों के द्वारा मां के आठवां रूप महागौरी का विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया इस दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महा अष्टमी के अवसर पर महिला श्रद्धालु के द्वारा प्रसाद से भरा हुआ डाला मां को अर्पित किया गया। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ मंदिर परिसर में जमा होने लगी थी। मंदिर प्रांगण में भक्तों का भीड़ को देखते हुए पूजा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से कार्य करने में जुटे थे। ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हो। पंडित पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि माता के आठवें स्वरूप महागौरी आत्यंतिक मनमोहन है। भगवान शंकर माता महागौरी के इस रूप को देखकर अत्यंत ही खुश हुए थे। माता अपने इस रूप में भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती है। वहीं बताया गया कि दस पूजा के दिन मंदिर प्रांगण में मेला का आयोजन किया गया है। साथ ही दूर से चलकर आ रहे कलाकारों के द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजन होना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!