प्रशांत मंडल
अमड़ापाड़ा। बोहड़ा पंचायत के कालाझोर गांव में आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अंधेरा दूर हुआ। महीनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण गांववाले बिजली संकट से जूझ रहे थे। पढ़ाई, सिंचाई और दैनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे।।ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने पहल की। उनके प्रयास के बाद बिजली विभाग ने गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया। इसका उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा और प्रखंड सचिव जहीरूद्दीन मियां ने फीता काटकर किया। ट्रांसफार्मर लगते ही गांव में बिजली बहाल हो गई। खुशी से झूमते किसानों ने कहा कि अब सिंचाई का काम आसान होगा। विद्यार्थियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि पढ़ाई में अब रुकावट नहीं आएगी। ग्रामीणों ने विधायक मुर्मू को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयास से गांव में फिर से रोशनी लौटी है।।विधायक हेमलाल मुर्मू ने मौके पर कहा जनता की मूलभूत सुविधाएं पूरी करना झामुमो की प्राथमिकता है। गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना हमारा संकल्प है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव दिलीप मरांडी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष कालिदास मुर्मू, ईमरान अंसारी, रंजन साहा, संगठन सचिव रंजीत पंडित, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिता मुर्मू, पंचायत अध्यक्ष विनोद किस्कू, वरिष्ठ कार्यकर्ता मुस्लिम अंसारी, ढेना मुर्मू, आसाम हेम्ब्रम, अनिल हेम्ब्रम, राइसिन हेम्ब्रम, प्रधान हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।