10वीं में तूलिका ने मारी बाजी, 12वीं में जिज्ञासा ने मचाया धमाल
पाकुड़: CBSE ने मंगलवार देर शाम 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। रिजल्ट आते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पाकुड़ जिले में DAV पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है।
10वीं में 112 बच्चों ने दी परीक्षा, सभी पास
स्कूल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि 10वीं के सभी 112 छात्र सफल हुए और खास बात यह कि टॉप-10 में 99% स्थान बेटियों ने कब्जा किया।
तूलिका चटर्जी ने 96.8% अंक लाकर टॉप किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।आकृति कुमारी 95.02% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और इंद्राणी ओझा ने 93.8% अंक लाकर तीसरा स्थान पाया।इसके अलावा तृषा कुमारी, तियास कर, आस्था तिबरीवाल, रिद्धिमा कुमारी, सातवींक आर्या और अहोना बनर्जी ने भी 91% से अधिक अंक लाकर टॉप-10 में जगह बनाई।
12वीं में भी बेटियों का जलवा, साइंस की जिज्ञासा टॉपर
12वीं में भी कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। कुल 14 छात्रों ने परीक्षा दी और सभी सफल हुए।जिज्ञासा मिश्रा ने 91% अंक के साथ टॉप किया।कृष्णा ज्ञावर्त 90% के साथ दूसरे और शिवानी सिंह 89% के साथ तीसरे स्थान पर रहे।आदिति कुमारी ने 84.8% और तमन्ना रेहान ने 84.6% अंक लाकर टॉप-5 में जगह बनाई।अंकिता मुर्मू ने 78.6% अंक हासिल कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया।
बेटियों की उड़ान ने रचा इतिहास


इस बार के नतीजे खास इसलिए भी रहे क्योंकि लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए स्कूल के टॉप-10 में लगभग पूरी तरह से कब्जा जमा लिया।
अधिकतर छात्राओं का सपना है डॉक्टर या इंजीनियर बनना। सभी ने कहा कि ये सफलता सिर्फ मेहनत और परिवार के सपोर्ट से मुमकिन हुई है।





