Search

March 14, 2026 9:38 pm

विकास योजनाओं का डीसी ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश

उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को पाकुड़िया प्रखंड के लागडुम पंचायत का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना, मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना तथा नव-निर्मित पंचायत भवन की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।=लागडुम पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लाभुक शिवलाल टुडु द्वारा किए गए पौधारोपण एवं गड्ढा खुदाई (पीट डिजिंग) का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने सीपीटी कंस्ट्रक्शन व सीआईबी निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश जेई, रोजगार सेवक व पंचायत सचिव को दिए।

अबुआ आवास में गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर

उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की धीमी गति पर चिंता जताते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से योजना की तीसरी किश्त तक की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने और लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पंचायत भवन की व्यवस्था का लिया जायजा।

निरीक्षण के क्रम में डीसी मनीष कुमार ने नव-निर्मित पंचायत भवन की मीटिंग हॉल, मुखिया कक्ष, सचिवालय, ज्ञान केंद्र, शौचालय व पेयजल व्यवस्था की गहन समीक्षा की और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20250616 wa000639093739708606021
img 20250616 wa00059093182707737472122

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर