Search

March 16, 2026 10:32 pm

उपायुक्त और एसपी ने किया बीडीओ को सम्मानित, आवास और मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान

पाकुड़ जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सम्मानित किया। अप्रैल 2025 में आवास, मनरेगा और 15वें वित्त आयोग योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीडीओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बीडीओ संजय कुमार को अबुआ आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पाकुड़ प्रखंड के बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू को भी अबुआ आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए और महेशपुर प्रखंड के बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव को मनरेगा और 15वें वित्त आयोग योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने सम्मानित बीडीओ को आगे भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में सभी बीडीओ की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना चाहिए। इस अवसर पर एसपी प्रभात कुमार ने भी बीडीओ को बधाई दी और कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति देने में उनकी भूमिका सराहनीय है। सम्मान समारोह में जिले के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

img 20250515 wa00364968190808514504182

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर