Search

April 12, 2026 8:33 pm

ट्रांसफर होने के बावजूद पाकुड़ में रुकी हुई है बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,सुरेश अग्रवाल।

बाल विकास परियोजना में भ्रष्टाचार का मामला, कन्यादान योजना में अनियमितताएँ, सुरेश अग्रवाल।

सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पाकुड़ जिले में बाल विकास परियोजना से जुड़े एक बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकुड़ सदर बाल विकास परियोजना की पदाधिकारी सविता कुमारी का तबादला लगभग छह महीने पहले किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक उनका बिरमितीकरण (transfer formalities) पूरा नहीं किया गया है। इस बीच एक और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें कन्यादान योजना के तहत एक दलाल का नाम उभरकर सामने आ रहा है जो अवैध रूप से राशि वसूलकर बाल विकास परियोजना के अधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य करता है। जानकारी के अनुसार, सेविका के पति का नाम साफी है और वह पाकुड़ जिले के पृथ्वी नगर स्थित खान टोला केंद्र से जुड़ा हुआ है।
साफी के माध्यम से लगभग 30 से 35 कन्यादान किए गए हैं, जिनमें कथित रूप से अवैध वसूली की गई। इन कन्यादानों को सही तरीके से बिना किसी जांच-पड़ताल के स्वीकृत किया गया है और इस प्रक्रिया में अनियमितताएँ साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि यह पूरी योजना भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन का शिकार हो चुका है, जिसमें प्रमुख रूप से सेविका का पति साफी संलिप्त है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से जुड़ी रकम अवैध रूप से वसूलने का काम कर रहा है। इस मामले में पाकुड़ प्रखंड के कन्यादान की सूची की जांच करने की आवश्यकता जताई जा रही है, ताकि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके। यदि इस जांच में कोई अनियमितताएँ और भ्रष्टाचार के प्रमाण मिलते हैं, तो यह एक बड़ा घोटाला साबित हो सकता है,जिसके बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की उम्मीद है। इस मामले को लेकर अधिकारियों से यह उम्मीद की जा रही है कि वे संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेंगे। अगर इस तरह की भ्रष्टाचार की जड़ें पूरी परियोजना में फैली हैं, तो इससे बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!