Search

September 6, 2026 9:02 pm

पारिवारिक कलह में गई महिला की जान, देवरानी ने की जेठानी की हत्या।

धारसुड़ी गांव में रिश्तों का कत्ल, गांव में पसरा मातम

पाकुड़ (मुफस्सिल): कालिदासपुर पंचायत अंतर्गत धारसुड़ी गांव स्थित बड़ियाटोला में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आपसी पारिवारिक विवाद में छोटे भाई की पत्नी संझली किस्कू ने कथित तौर पर अपनी जेठानी मुंडरी किस्कू (उम्र लगभग 30 वर्ष) की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है, गांव वालों से भी पूछतछ की जा रही है ताकि हत्याकांड के पीछे की असली वजह सामने लाई जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!