Search

March 25, 2026 9:32 pm

श्याम नगर में पेयजल सुविधा को मिली नई दिशा, डीप बोरिंग सफल, पानी निकला

पाकुड़।नगर क्षेत्र के वार्ड-15 अंतर्गत श्याम नगर मुहल्ले में दुर्गा मंदिर के समीप पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, पाकुड़ द्वारा प्रस्तावित डीप बोरिंग चापाकल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद चंचल सिंह ने पूजा-अर्चना कर कार्य की शुरुआत की। जानकारी के अनुसार, बोरिंग का कार्य मंगलवार रात को शुरू किया गया था, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ और पानी भी निकल आया है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा सहित मुहल्ले के सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शुभारंभ के मौके पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे श्याम नगर के लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से राहत मिलेगी। वार्ड पार्षद चंचल सिंह ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी वार्ड में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

img 20260325 wa00436113377116958631957

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर