Search

September 28, 2026 7:52 am

काम में ढिलाई नहीं चलेगी, हर योजना का दिखेगा असर डीसी का सख्त संदेश

पाकुड़। अनाबद्ध निधि और डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने दो टूक कहा कि अब हर योजना का असर जमीन पर दिखना चाहिए। किसी भी स्तर पर देरी, लापरवाही या अनियमितता मिली तो संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई तय है।
बैठक में योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और पारदर्शिता की बारीकी से समीक्षा की गई। डीसी ने निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करें और पूर्ण हो चुकी योजनाओं का 31 मार्च से पहले वेरिफिकेशन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के लिए SHG क्लस्टर आधारित योजनाओं को जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंच सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!