Search

March 21, 2026 3:04 pm

पाकुड़िया के छात्र-छात्राओं का गिरिडीह के लिए शैक्षणिक भ्रमण।

अब्दुल अंसारी

शैक्षणिक भ्रमण के लिए पाकुड़िया प्रखंड संसाधन केंद्र से राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत 40 छात्र छात्राओं से भरा बस को शिक्षा विभाग के बीपीओ उज्जवल अल्फ्रेड मरांडी ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर झारखंड के गिरिडीह जिला भ्रमण के लिए रवाना किया। यह तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को गिरिडीह जिला के पारसनाथ, मधुबन, गिरिडीह एवं खंडोली का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा । जानकारी के अनुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय झरिया के 3 छात्राओं, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्नोंग्राम के 9, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर से 3 उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौकीसाल से 5 उत्क्रमित उच्च विद्यालय गनपुरा से 6 मध्य विद्यालय मोंगला बाँध से 12 कुल 40 छात्र छात्राएं गई है । बीपीओ उज्जवल अल्फ्रेड मरांडी ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए निकले सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भ्रमण के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु दिशा निर्देश दिया। और बताया कि इस तरह की शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होगा और उस स्थान के बारे में उन्हें जानकारी प्राप्त कर होगी ।

Also Read: E-paper 22-01-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर